img-fluid

इंदौर से कंबोडिया का सफर होगा आसान

October 28, 2025

  • इंडिगो 12 नवंबर से शुरू कर रहा कोलकाता से कंबोडिया की सीधी उड़ान, इंदौर को दिया कनेक्शन
  • इंदौर से 7 घंटे में पहुंच जाएंगे कंबोडिया

इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर सहित मध्य भारत के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यात्रियों के लिए इंदौर से कंबोडिया जाना आसान होगा। इंडिगो एयरलाइंस 12 नवंबर से कोलकाता से कंबोडिया के सिएम रीप के लिए नई सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने इस रूट को इंदौर से भी जोड़ा है, जिससे अब यात्री इंदौर से कोलकाता होते हुए आसानी से सीधे कंबोडिया पहुंच सकेंगे।

ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने हाल ही में इस फ्लाइट की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू की है। कोलकाता से कंबोडिया के बीच यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। इसके कारण इंदौर से कंबोडिया जाना बहुत आसान और सस्ता हो जाएगा। जाने वाली उड़ान का शेड्यूल भी इस तरह से तैयार किया गया है कि इंदौर से जाने वाले यात्री बहुत ही आसानी से कम समय में कंबोडिया पहुंच सकेंगे। यात्री इंदौर से रात 11.55 बजे कोलकाता पहुंचेंगे और 1.50 बजे उन्हें कंबोडिया की फ्लाइट मिल जाएगी और 3 घंटे में यात्री कंबोडिया पहुंच जाएंगे, यानी इंदौर से 7 घंटे में कंबोडिया। ये सबसे कम समय का सफर होगा। एयरलाइंस यात्रियों को इंदौर से ही चेकइन और लगेज सहित जरूरी प्रक्रिया करने में मदद भी करेगी। हालांकि आने के समय यात्री सुबह कोलकाता पहुंच जाएंगे और वहां से शाम को इंदौर की फ्लाइट मिलेगी। दिन का इस्तेमाल यात्री कोलकाता घूमने में भी कर सकेंगे।

कंबोडिया को कहा जा रहा न्यू थाईलैंड
ट्रेवल एजेंट्स के मुताबिक कंबोडिया को लेकर पर्यटकों में लगातार क्रेज बढ़ रहा है। थाईलैंड और वियतनाम के पास स्थित इस देश को पर्यटकों के लिए न्यू थाईलैंड भी कहा जा रहा है, जहां प्राचीन विरासत के साथ नाइटलाइफ, शॉपिंग और विश्वस्तरीय रिसॉट्र्स का शानदार संगम देखने को मिलता है। नई उड़ान से न केवल पर्यटकों को लाभ होगा, बल्कि व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई दिशा मिलेगी। यह कदम इंदौर को अंतरराष्ट्रीय यात्रा और पर्यटन के नक्शे पर और मज़बूती से स्थापित करेगा।

भारतीय संस्कृति से जुड़ा है कंबोडिया
कटारिया ने बताया कि कंबोडिया एक हिंदू राष्ट्र है और अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां स्थित अंगकोर वाट मंदिर, जो भगवान विष्णु को समर्पित है, भारतीय वास्तुकला और संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है। इसकी दीवारों पर अंकित रामायण और महाभारत की कथाएं भारत और कंबोडिया के हजारों साल पुराने रिश्तों की गवाही देती हैं।

ये होगा फ्लाइट शेड्यूल
इंदौर-कोलकाता- रात 9.45 बजे निकलेगी और रात 11.55 बजे पहुंचेगी।
कोलकाता-सिएम रीप- रात 1.50 बजे निकलेगी और सुबह 6.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचेगी। यात्रा का समय 3 घंटे होगा।
सिएम रीप-कोलकाता (वापसी)- वहां से सुबह 7.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) निकलेगी, सुबह 8.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
कोलकाता-इंदौर- शाम 7 बजे निकलेगी, रात 9.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।

Share:

  • इंदौर: आवारा कुत्तों के लिए निगम ने भी नहीं बनाया एक भी शेल्टर होम

    Tue Oct 28 , 2025
    अब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए सभी राज्यों से मांगा है जवाब, जबकि महापौर ने जनता को राहत दिलाने का किया था दावा, लगातार बढ़ रही है काटने की घटनाएं इंदौर। मध्यप्रदेश (MP) सहित अधिकांश राज्यों ने आवारा कुत्तों (stray dogs) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने जो 22 अगस्त को आदेश जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved