img-fluid

भोपाल में पेड़ गिरा, दो की मौत, दो घायल

June 13, 2021


भोपाल। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में शनिवार को शाम को आई आंधी और तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए। इसी बीच भोपाल(Bhopal) टॉकीज चौराहे पर एक पेड़ गिरने से 5 लोग दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।



भोपाल टॉकीज चौराहे के पास एक पेड़ मकान और दुकानों पर गिर गया। इसमें 4 लोग दब गए। समय रहते तीन लोगों को बचा लिया गया था, जबकि एक उसके नीचे ही दबा रह गया। इसमें से तीन को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो की तो हालत ठीक थी, लेकिन तीसरे की हालत नाजुक थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

इस दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि एक अन्य के और दबे होने की जानकारी थी। करीब तीन घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद एक अन्य को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान आशु के रूप में हुई है।

Share:

  • इंदौर में नक्शे को लेकर नया विवाद- पाक, बांग्लादेश को दिखाया भारत का हिस्सा, कांग्रेस ने की आपत्ति

    Sun Jun 13 , 2021
    इंदौर। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के इंदौर शहर में भारत के नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, यहां के एक मुख्य चौराहे फूटी कोठी पर लगाए गए नक्शे में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे देशों को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। फूटी कोठी पर यह नक्शा इंदौर नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved