• img-fluid

    इंदौर में नक्शे को लेकर नया विवाद- पाक, बांग्लादेश को दिखाया भारत का हिस्सा, कांग्रेस ने की आपत्ति

  • June 13, 2021

    इंदौर। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के इंदौर शहर में भारत के नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, यहां के एक मुख्य चौराहे फूटी कोठी पर लगाए गए नक्शे में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे देशों को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है।

    फूटी कोठी पर यह नक्शा इंदौर नगर निगम द्वारा लगाया गया है जिस पर कांग्रेस (Congress) ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी का मानना है कि इसका विदेश नीति पर असर पड़ेगा और इससे अन्य देशों के साथ टकराव भी हो सकता है। वहीं इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने कहा कि जब भारत अखंड था, तो ये सभी देश भारत के मानचित्र पर थे। लालवानी ने बताया, ‘यह नक्शा किसी की कल्पना हो सकता है कि भविष्य में भारत का स्वरूप पहले जैसा होगा। मुझे नहीं पता कि नक्शा किसने लगाया, लेकिन एक बात पक्की है कि भारत की सीमाएं अतीत में बहुत दूर तक थीं।’

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमीन उल खान सूरी(Ameen El Khan Suri) ने कहा, ‘जिस तरह से नगर निगम ने अखंड भारत का नक्शा तैयार किया है, उससे हम पूछना चाहते हैं कि क्या विदेश नीति में कोई बदलाव आया है। जिन देशों को भारतीय क्षेत्र में दिखाया गया है, क्या इससे दोस्ताना रिश्तों पर असर नहीं पड़ेगा?

    नगरपालिका अधिकारियों पर लगाया आरोप
    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने अपने आरएसएस (RSS) आकाओं को खुश करने के लिए ये नक्शा बनाया है। सूरी ने कहा, ‘ सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसा नक्शा लगाने के पीछे क्या उद्देश्य है। इस नक्शे में आरएसएस के अखंड भारत का विजन दिखाया गया है। यह हेडगेवार का सपना था।

    उस क्रम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार, भूटान, नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश, श्रीलंका को अखंड भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। नगरपालिका अधिकारी अपने आरएसएस (RSS) आकाओं को खुश करने के लिए ऐसा करते हैं।


    अतिरिक्त आयुक्त ने क्या कहा
    इंदौर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त संदीप सोनी ने कहा अखंड भारत के नक्शे को लेकर कहा कि यह नक्शा लगभग दो साल पुराना है। फूटी कोठी चौक को वैदिक काल की थीम के साथ पुनर्विकास किया गया था, यह नक्शा उस समय ही लगाया गया होगा।’

    Share:

    भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने के प्रयास जारी, ये मशहूर वकील जा सकते हैं डोमिनिका

    Sun Jun 13 , 2021
    नई दिल्ली। पीएनबी (PNB) धोखाधड़ी मामले में भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को भारत वापस लाने के लिए भारत सरकार ने डोमिनिका की हाई कोर्ट (Dominica high court)का रुख किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और विदेश मंत्रालय द्वारा डोमिनिका हाई कोर्ट (Dominica high court) में दो एफिडेविट (affidavit) दाखिल किए जाने की खबर हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved