
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में (In Jammu-Kashmir) योग को लेकर लोगों में (Among the People for Yoga) जबरदस्त उत्साह देखने को मिला (Tremendous Enthusiasm was Witnessed) ।
जम्मू में युवाओं की भागीदारी के साथ एक अनोखे अंडरवॉटर योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस विशेष कार्यक्रम में युवाओं ने पानी के भीतर योगाभ्यास कर फिटनेस, मानसिक संतुलन और तैराकी कौशल का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि योग जीवन का एक महत्वपूर्ण कौशल है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। योग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है। इसके लिए किसी विशेष स्थान या निश्चित समय की आवश्यकता नहीं होती। लोग अपने घरों में भी नियमित रूप से योग कर सकते हैं। वहीं, श्रीनगर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई।
कार्यक्रम में शामिल एक प्रतिभागी ने बताया कि योग के अनेक लाभ हैं और वह पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से योग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग के माध्यम से भी योग को बढ़ावा दिया जाता है। योग फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में भी सहायक साबित होता है। एक अन्य प्रतिभागी ने कहा कि योग अच्छे स्वास्थ्य और संपूर्ण कल्याण के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाता है, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved