जबलपुर। देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) जिले भर में रविवार को हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जिले का मुख्य समारोह यहां जिला मुख्यालय स्थित प. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम (Fifth note of musical scale. Ravi Shankar Shukla Stadium) में आयोजित किया गया। भव्य एवं गरिमामय समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
दो सौ कर्मी पुरस्कृत
प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कोरोना नियंत्रण के मामले में विशिष्ट कार्य करने वाले और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले करीब दो सौ कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत की प्रशासनिक समिति की अध्यक्ष मनोरमा पटेल, रेल्वे बोर्ड के सदस्य अभिलाष पांडे, संभागायुक्त बी. चंद्रशेखर, आईजी बीएस चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, जिला पंचायत की सीईओ रिजु बाफना, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मेराल ने किया।
स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के घर पहुंचर शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर के सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया।
कलेक्टर ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमलचंद जैन का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमलचंद्र जैन का उनके लार्डगंज स्थित निवास पर शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कोमलचंद जैन की कुशलक्षेम पूछी तथा उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने जैन के परिवारजनों से भी चर्चा की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved