img-fluid

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, बेटे ने पिता सहित परिवार के 3 लोगों को मारा, कुएं में फेंकी लाश

January 05, 2026

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. मृतकों में पिता, बेटी और भांजी हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आरोपी युवक फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है. थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम मुकेश है. मुकेश ने अपने पिता, 21 वर्षीय बहन और 14 वर्षीय भांजी को किडनैप करने के बाद उनकी हत्या कर दी. फिर तीनों शवों को कुएं में फेंक दिया था. तीन दिन के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया गया. दो जनवरी से तीनों लापता थे. परिजनों ने थाने में तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस खोजबीन में जुटी थी. इसी बीच सोमवार को कुएं में इनके शव पड़े होने की सूचना मिली.


  • सूचना पर थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. पुलिस की एक टीम मुकेश की तलाश में जुटी है. पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में ये पता चला है कि मुकेश मानसिक रूप से बीमार था. पिता के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़े करता रहता था.

    पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी मुकेश ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने से तीन दिन पहले अपने छोटे भाई की भी जान लेने की कोशिश की थी. उस हमले के बाद से ही घर में पारिवारिक कलह मची हुई थी. बीते शुक्रवार रात जब पिता, बहन और भांजी अचानक गायब हुए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

    Share:

  • पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं

    Mon Jan 5 , 2026
    नई दिल्ली । पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर (On Padma Vibhushan Dr. Murli Manohar Joshi’s Birthday) भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं (BJP Leaders extended Greetings and Best Wishes) । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. मुरली मनोहर जोशी सोमवार को अपना 92वां जन्मदिवस मना रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved