
उज्जैन। इंदौर निवासी एक युवक ने रामघाट पर जाकर शिप्रा नदी में कूदकर जान दे दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। तैराकों की सहायता से उसका शव कल दोपहर बाहर निकाला गया। इंदौर से आए उसके पिता ने पहचान की तथा बताया कि वह बीमारी से त्रस्त था। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कल दोपहर में शिप्रा नदी के रामघाट क्षेत्र से एक युवक की लाश तैराकों ने बाहर निकाली। बताया जा रहा है कि परसों रात उसने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved