
भोपाल। बैरसिया इलाके में स्थित ग्राम ग्राम हिनौतिया पीरान में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कार सवार तीन युवकों ने ट्रक को रोक लिया। आरोपियों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने ओवरटेक करते समय उनहें कट मारा है। चाल को ट्रक से उतारने के बाद में आरोपियों ने आंख में मिर्च झोंककर उसे पीटना शुरु कर दिया। इसके बाद में उसकी जेब में रखी 15 हजार रुपए की स्लग छीन ली और फरार हो गए। घटना के समय क्लीनर भी ट्रक में मौजूद था। डर के कारण वह विरोध नहीं कर सका। मामले में पुलिस ने कल शाम को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
फर्जी निकली लूट की कहानी
क्लीनर और ड्रायवर की बताई कहानी पर पुलिस को संदेह था। दोनों से बीती रात बैरसिया पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों की माने तो तब दोनों ने बताया कि वह स्लग की रकम को हड़पना चाहते थे। इस कारण उन्होंने लूट की फर्जी कहानी गढ़ी। आरोपियों के कब्जे से हड़पी गई रकम को बरामद कर लिया गया है। जिसे दोनों ने हड़प लिया था। पुलिस जल्द दोनों आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved