
असम। यहां के करीमगंज (Karimganj) में छठपूजा (Chhathpuja) कर लौट रहे लोगों से भरे ऑटो रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं।
हादसा आज सुबह करीमगंज (Karimganj) में नेशनल हाईवे पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना में एक घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है, जो ऑटो को टक्कर मारने के बाद भाग गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved