इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपा के मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा को लेकर तैयारी

हर जिले में घोषित होने लगे अध्यक्ष, इंदौर में इस माह घोषणा
इंदौर। भाजपा (BJP) की इंदौर कार्यकारिणी (executive) भले ही घोषित नहीं हो पाई हो, लेकिन उसके मोर्चा के अध्यक्षों के नामों की घोषणा जल्द हो सकती है। कई जिलों के अध्यक्षों की घोषणा तो की जा चुकी है। नगर और जिले की कार्यकारिणी (executive) के बारे में कहा जा रहा है कि इस पर अंतिम दौर की चर्चा चल रही है।


हालांकि दोनों के ही अध्यक्षों का दावा है कि वे जल्द ही कार्यकारिणी (executive) घोषित कर देंगे। जिले के अध्यक्ष तो कार्यकारिणी (executive) की सूची जेब में लेकर ही घूम रहे हैं और भोपाल से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा के मोर्चा अध्यक्ष के नामों की घोषणा की भी तैयारी चल रही है। भाजपा (BJP) के 7 मोर्चा हैं, जिनमें युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं। इन सबके अध्यक्षों को लेकर कई भाजपा (BJP)  नेता दावेदारी कर रहे हैं और अपने-अपने राजनीतिक आकाओं के माध्यम से लॉबिंग कर रहे हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के लिए सबसे ज्यादा रस्साकशी चल रही है, क्योंकि ये दोनों ही मोर्चा प्रमुख संगठन के साथ किला लड़ाते हैं। इन दोनों के अध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। वैसे इन दोनों मोर्चा में अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी के किसी बड़े गुट से संबंधित नेताओं की होती आई है।

Share:

Next Post

पुलिस पर उठे सवाल अपने से कम ऊंचाई के नल में फांसी लगा कैसे मरा अल्ताफ?

Thu Nov 11 , 2021
कासगंज। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कासगंज (Kasganj) में पुलिस कस्टडी (Police Custody) में एक युवक की मौत से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पुलिस (Police) के रवैये को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जहां एक तरफ पुलिस का कहना है कि युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ली वहीं दूसरी तरफ मृतक […]