img-fluid

नर्मदा पुल पर ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, मौके पर मौत

February 23, 2022

खंडवा। बुधवार को सामान खरीदने कोठी से मोटरसाइकिल (Motorcycle) से बड़वाह गए दंपत्ति को घर लौटते समय ट्रक ने मोरटक्का पुल पर रौंद (trample on mortakka bridge) दिया, जिससे घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत (Husband and wife died on the spot) हो गई।



  • जानकारी के अनुसार मोरटक्का ओमकारेश्वर के बीच ग्राम कोठी निवासी शिवराम (52) पुत्र भाई राम बलाई अपनी पत्नी जीवंती बाई (47)के साथ टीवीएस मोपेड पर अपने रिश्तेदारों से मिलने एवं सामान खरीदने बड़वाह गए थे। बुधवार शाम 3:45 बजे घर लौटते समय मोरटक्का पुल पर सीमेंट से भरे साथ चल रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी ट्रक के पिछले पहिए में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई व शव बुरी तरह कुचल गए थे। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मांधाता टीआई बलराम राठौड़ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ओमकारेश्वर भेजा गया, जहां से शव को परिजनों को सौंप दिया गया ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

     

    Share:

  • इंदौर में कुल उपचाररत् कोरोना मरीज 409 हुए, नए 50

    Wed Feb 23 , 2022
    इंदौर। 23 फ़रवरी की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 50 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 8330 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए। टेस्ट में 8255 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 207385 हो गई है। रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 4 है। आज दिनांक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved