वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे मित्र हैं और एक महान नेता है. प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं और अच्छा काम कर रहे हैं. यह कुछ भी आसान नहीं है. लेकिन फिर भी वे अच्छा काम कर रहे हैं. आपको एक महान नेता और महान व्यक्ति मिला है.
इस साल फरवरी महीने में फर्स्ट लेटी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास कम समय था और हमने देखा कि लोग कितने अतुलनीय हैं. यह एक अतुल्य जगह और देश है. और निश्चित रूप से काफी बड़ा है.
ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए और पीएम मोदी की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इससे अधिक उदार नहीं हो सकते थे.
ह्यूस्टन का कार्यक्रम शानदार था और अविश्वसनीय था. पीएम मोदी इससे उदार नहीं हो सकते थे. हमें भारत और पीएम का बहुत बड़ा समर्थन है. मुझे लगता है कि भारतीय लोग मुझे सहयोग करेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved