img-fluid

ट्रंप ने जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोका; रूस के विदेश मंत्रालय की तीखी प्रतिक्रिया

March 02, 2025

नई दिल्ली । रूस (Russia)ने इस बात को लेकर आश्चर्य जताया है कि ‘ओवल ऑफिस’(Oval Office’) में तीखी बहस(heated debate) के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump)ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky)को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को बैठक के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी और ट्रंप ने जेलेंस्की पर “लाखों लोगों का जीवन खतरे में डालने” का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता था।

बैठक के बाद जेलेंस्की अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर व्हाइट हाउस से चले गए। उन्हें अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने थे।


  • रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोव ने बैठक में हुई बहस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘टेलीग्राम’ पर लिखा कि व्हाइट हाउस में जेलेंस्की का सबसे बड़ा झूठ यह दावा था कि 2022 में यूक्रेन अकेला पड़ गया था और उसके पास किसी का समर्थन नहीं था। उन्होंने कहा, “यह आश्चर्य की बात है कि ट्रंप और (अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी) वेंस ने उन्हें थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया।”

    आपको बता दें कि ट्रंप और जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में नोकझोंक होने के कारण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर की योजना को रद्द कर दिया गया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उनसे (श्री जेलेंस्की) से श्री ट्रम्प के प्रति आभार व्यक्त करने को कहने पर नोंकझोक शुरू हो गयी थी। ट्रंप ने कहा, “ज़ेलेंस्की लाखों लोगों के जीवन के साथ खेल रहे हैं और आप जो कर रहे हैं, वह इस देश के लिए बहुत अपमानजनक है!”

    Share:

  • एलन मस्क 14वें बच्चे के बने पिता; पत्नी शिवन जिलिस ने एक्स पर किया पोस्ट; ऐसा था रिएक्शन

    Sun Mar 2 , 2025
    नई दिल्ली । टेस्ला के सीईओ(CEO of Tesla) और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क(Elon Musk, the world’s richest man) 14वें बच्चे के पिता बने हैं। उनकी पार्टनर शिवन जिलिस(Partner: Shivan Gillis) ने सोशल मीडिया (Social media)पर अपने बेटे का नाम सार्वजनिक किया। न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved