विदेश

व्हाइट हाउस से अपने साथ खुफिया दस्तावेज ले गए ट्रंप, अब होगी जांच


वाशिंगटन। अमेरिका के नेशनल आर्काइव ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि व्हाइट हाउस के कई दस्तावेज अपने साथ फ्लोरिडा ले गए हैं। नेशनल आर्काइव के आर्काइविस्ट डेविड एस फेरिएरो ने हाउस क्मेटी की अध्यक्ष कैरोलिन बी मैलोनी को भेजे पत्र में कहा कि ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा के दस्तावेज भी ले गए हैं। न्याय विभाग से संपर्क किया गया है। आर्काइव चहाता है कि ट्रंप के कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए।जांच एजेंसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।


एजेंसी ने कहा प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने एक जांच शुरू की थी और राष्ट्रीय अभिलेखागार ने कथित तौर पर न्याय मंत्रालय से इस मामले को देखने को कहा है। इस बाबत न्याय मंत्रालय और संघीय जांच एजेंसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

निरीक्षण और सुधार पर व्हाइट हाउस कमेटी की अध्यक्षता करने वाले मैलोनी ने और अन्य सांसदों ने राष्ट्रीय अभिलेखागार और न्याय विभाग से जांच करने के लिए कहा है। ताकि जांच हो कि क्या ट्रंप ने राष्ट्रपति रिकॉर्ड अधिनियम का उल्लंघन किया है। उस कानून में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को कार्यालय छोड़ने पर सभी आधिकारिक रिकॉर्ड को जमा करने की आवश्यकता होती है।

Share:

Next Post

यूक्रेन का दावा- रूसी अलगाववादियों ने उसके दो सैनिकों को मार डाला, चार के घायल होने की सूचना

Sun Feb 20 , 2022
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे घमासान के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, यूक्रेन की सेना ने दावा करते हुए कहा है कि शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों द्वारा की गई गोलाबारी में उसके दो सैनिक मारे गए हैं और चार घायल हो गए। रूस द्वारा इस कार्रवाई […]