img-fluid

Twisha Sharma Case: AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

July 12, 2026

भोपाल। भोपाल की चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में एम्स दिल्ली की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। कोर्ट के आदेश पर किए गए दूसरे पोस्टमार्टम के बाद तैयार रिपोर्ट में जिम्नास्टिक बेल्ट (जिम बेल्ट) पर स्किन टिश्यू मिलने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है और इसकी जानकारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को भी भेजी गई है।

सूत्रों के अनुसार, एम्स दिल्ली के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 11 पन्नों की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट 10 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी। रिपोर्ट में प्रयोगशाला और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के आधार पर पुष्टि की गई है कि कथित तौर पर फांसी लगाने में इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिले हैं।


  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू मृतका के गले पर पाए गए चोट के निशानों के अनुरूप हैं। मेडिकल बोर्ड की इस पुष्टि को जांच के लिए अहम फॉरेंसिक साक्ष्य माना जा रहा है।

    त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम के आदेश दिए थे। इसके बाद एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय बोर्ड ने दोबारा पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच की।

    मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम रिपोर्ट CBI को सौंपने के साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रिपोर्ट भी भेज दी है। अब जांच एजेंसी इस रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई करेगी।

    Share:

  • भोपाल नगर निगम में टैक्स का खेल, 10 करोड़ से ज्यादा के घोटाले की आशंका

    Sun Jul 12 , 2026
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) नगर निगम (Municipal Council) के प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) में बड़े फर्जीवाड़े (Fraud) की परतें खुलने लगी हैं। निगम के टैक्स रिकॉर्ड के ऑडिट में 460 से ज्यादा संदिग्ध खाते मिले हैं। जांच में सामने आया है कि टैक्स कम करने के लिए संपत्तियों का क्षेत्रफल रिकॉर्ड में बदला गया। वहीं, कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved