img-fluid

वन विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाईट का प्रतिरूपण कर फर्जी वेब पेज बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

September 02, 2021
भोपाल! अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर योगेश चौधरी (cyber yogesh chaudhary) के गंभीर प्रकरणों के तत्काल निकाल के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक, सायबर डॉ. गुरकरन सिंह के मार्ग निर्देशन पर थाना सायबर एवं उच्च तकनीकी भोपाल (hi tech bhopal) की टीम द्वारा वन विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाईट के कंटेंट चुराकर प्रतिरूपण कर फर्जी वेबसाईट बनाकर वन विभाग में नौकरी का फर्जी विज्ञापन जारी करने वाले दो आरोपियों को एक सितंबर को चंद्रपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में वन विभाग भोपाल द्वारा  31 मार्च 2021 को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वन विभाग की आधिकारिक वेबसाईट https://mpforest.gov.in के यूसर इंटरफेस पर उपलब्ध कंटेंट का प्रतिरूपण कर फर्जी वेबसाईट http://mpforestgov.info/mpforest.gov.in/index.html बनाई गई। जिसके माध्यम से वन विभाग में भर्ती के संबंध में ऑनलाईन फर्जी नागरिकों से वन विभाग मे फॉरेस्ट रेंजर व वन रक्षक के लगभग 500 पदो पर भर्ती के नाम पर विज्ञप्ति जारी की गई थी।
शिकायत पर अपराध क्रमांक 69 / 2021 धारा 420 भादवि तथा 66सी. 66डी आई टी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना में फर्जी वेबसाईट के संबंध में तकनीकी जानकारी का विशलेषण किया गया जिसके आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त फर्जी वेबसाईट चंद्रपुर, महाराष्ट्र से संचालित की जा रही है। जिसे संदिग्ध राजू लक्ष्मण केकांत नाम का व्यक्ति संचालन कर रहा है। एक सितंबर को निरीक्षक अभिषेक सोनेकर के नेतृत्व में विवेचना टीम द्वारा चंद्रपुर में आरोपियों के पते पर दबिश दी गई जिस पर आरोपी राजू लक्ष्मण केकात पिता लक्ष्मण केकात, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामनगर, चंद्रपुर, महाराष्ट्र को चंद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी लक्ष्मण केकांत की निशानदेही पर उक्त अपराध का षडयंत्र रचित करने वाले अन्य आरोपी अमरदीप रामदास डोंगरे निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र को भी एक सितंबर  को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू लक्ष्मण केकांत द्वारा एयरटेल व जियो की सिम क्रय कर आरोपी अमरदीप रामदास डोंगरे के माध्यम से अन्य फरार आरोपी को यह वेबसाईट बनाने हेतु उपलब्ध कराया था। जिसके एवज में राजू लक्ष्मण केकांत द्वारा 10 हजार की राशि नगद अमरदीप रामदास से प्राप्त की गई थी। आरोपी राजू लक्ष्मण कैकांत के विरूद्ध थाना रामनगर चंद्रपुर में लगभग 15 मामले दर्ज है। अन्य आरोपी अमरदीप रामदास डॉगरे अपने अन्य साथी विनीत नगराले जो कि वर्तमान मे फरार है जिसके विरूद्व चंद्रपुर में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के अन्य मामले दर्ज है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। चंद्रपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अभिषेक सोनेकर, उनि भानु उपाध्याय एवं आरक्षक धमेन्द्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share:

  • समिति प्रबन्धक और सर्वेयर किसान से रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Thu Sep 2 , 2021
    नरसिंहपुर। जिले की तहसील गोटेगांव क्षेत्र  (Tehsil Gotegaon) में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी व तुलाई के नाम पर किसान से रिश्वत लेने वाले समिति प्रबंधक गोटेगाँव शरद कुमार जैन तथा महेंद्र पटेल सर्वेयर गोटेगाँव को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने गुरूवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । जानकारी के मुताबिक आवेदक श्रीराम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved