img-fluid

इन्दौर में छात्रा की हत्या कर दरिदंगी करने वाले छात्र पर दो धाराएं बढ़ाने की तैयारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इतंजार

February 22, 2026

इन्दौर। द्वारकापुरी इलाके में अंकल वाली गली में रहने वाले छात्र पीयूष धामनोदिया ने अपने कमरे में एमबीए की छात्रा की हत्या कर उसके शव के साथ दरिंदगी की थी, उस पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन पुलिस उस पर हत्या की धारा के साथ दो और धाराएं बढ़ाने वाली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एरोड्रम पुलिस ने बताया कि पीयूष ने युवती के शव के साथ दरिंदगी भी की थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उस पर इस कृत्य के लिए भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी, साथ ही उस पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा, उसने छात्रा की हत्या के बाद उसके मोबाइल से उसके कॉलेज ग्रुप पर कुछ आपत्तिजनक फोटो भी भेजे थे। पुलिस मोबाइल डाटा को रिकवर करने में लगी है, रिकवरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


  • पुलिस का कहना है कि आरोपी को कड़ी सजा हो इसके लिए पुलिस ठोस चालान डायरी बनाएगी। आरोपी छात्र ने छात्रा को योजनाबद्ध तरीके से अपने कमरे पर बुलाया था। उसकी हत्या करने के लिए वह पहले से एक रस्सी लेकर आया था। उसी रस्सी ने उसने छात्रा के हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और उसका गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद वह शराब लेकर आया और फिर उसने छात्रा के शव के साथ दरिंदगी की थी। पुलिस चालान डायरी में एक सीसीटीवी फुटेज को भी शामिल करेंगी, जिसमें वह छात्रा के साथ रूम में आते हुए दिख रहा है और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस अकेला जाते हुए दिख रहा है। आरोपी घटना के बाद मुंबई भाग गया था, उसे पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार किया है। पुलिस चालान डायरी पेश करने की तैयारी कर रही है।

    Share:

  • इंदौर के BRTS पर दो बस स्टॉप तोड़ना शुरू

    Sun Feb 22 , 2026
    चार ठेकेदारों ने नगर निगम से कर लिया एग्रीमेंट, काम करने के लिए वर्कआर्डर जारी इन्दौर। बीआरटीएस के कॉरिडोर पर दो बस स्टॉप तोडऩे का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा जारी किए गए टेंडर में जिन 10 ठेकेदारों ने बस स्टॉप तोडऩे में रुचि दिखाई थी, उनमें से चार ने नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved