img-fluid

लूट और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस से बचते फिर रहे है कांग्रेस के दो विधायक

November 25, 2022

  • उमंग सिंघार के पास थी भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर मप्र में कांग्रेस के दो विधाक लूट और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस से बचते-बचते फिर रहे हैं। इनमें से धार जिले की गंधवानी से आदिवासी विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमार कार्रवाई कर रही है। सिंघार गुजरात चुनाव के सह प्रभारी हंै और राहुल की यात्रा की भी जिम्मेदारी थी।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मप्र कांग्रेस ने सभी विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। सिंघार को भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वे अब फरार हैं। इसी तरह 11 नंवबर को सरकारी खाद किसानों को लुटवाने के आरोप में रतलाम जिले के आलोट से विधायक मनोज चावला भी फरार हैं। उन पर लूट एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है। दानों विधायम मालवा-निमाड़ क्षेत्र के हैं। इसी क्षेत्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा निकाली जा रही है और तैयारियों चल रही हैं।


दोनों विधायक चल रहे हैं फरार
कांग्रेस के दोनों विधायक उमंग सिंघार और मनोज चावला फरार रहे हैं। सिंघार के खिलाफ मप्र पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस दोनों विधायकों के पीछे है।

महिला से अभद्रता के आरोप में ये विधायक भी उलझे हैं
सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और कोतमा विधायक सुनील सराफ के खिलाफ रीवा निवासी महिला ने ट्रेन में अभद्रता करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच चल रही है। हालांकि अभी विधायकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद दोनों विधायक राजनीति तौर पर शांत है।

Share:

  • लाटसाहब का फरमान, पेसा कानून के पालन की करो निगरानी

    Fri Nov 25 , 2022
    जनजातीय प्रकोष्ठ के अफसरों से कहा आदिवासियों के विकास बजट का रखो हिसाब भोपाल। प्रदेश में जनजाति वर्ग के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए लागू पेसा एक्ट पर राजभवन सीधी निगरानी करेगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनजातीय मामलों के लिए गठित जनजाति प्रकोष्ठ को इसकी जिम्मेदारी सौप दी है। प्रकोष्ठ के अफसरों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved