img-fluid

बड़वानी की यादव गैंग के दो गुर्गे इंदौर में पकड़ाए

March 03, 2023

शहर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे, दोनों पर पहले से दर्ज है केस
इन्दौर।  क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने बडवानी (Barwani) की संजय यादव गैंग (Sanjay Yadav Gang) के दो गुर्गे को इंदौर में देसी पिस्टल (Desi Pistol) के साथ गिरफ्तार (Arrested) किया है। ये यहां किराए का मकान लेकर रह रहे थे। आशंका है कि ये किसी वारदात के लिए इंदौर (Indore) आए थे। इसके चलते पूछताछ की जा रही है।


एडिशनल कमिश्रर राजेश हिंगनकर को मुखबिर से सूचना मिली थी बडवानी के कुख्यात गैंगस्टर संजय यादव के दो गुर्गे इंदौर में किराए का मकान लेकर रह रहे है। इस पर उन्होने टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया था। कल रात टीम ने उनको गिरफ्तार किया है। उनके नाम शिवम सोनी और अजय शर्मा है। दोनों मुल रूप से बडवानी के ही रहने वाले है, लेकिन न्यू यार्क सिटी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। दोनों आरोपियों को राउ पुलिस को सौपा गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि वे यहां क्यों रह रहे थे। इसके चलते उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ बडवानी में हमले और हथियारों की खरीद फरोख्त के पहले से कई केस दर्ज है। इन लोगों ने बताया कि वे सिकलीगरों से देसी पिस्टल खरीदकर बदमाशों को बेचने का काम भी करते है।

Share:

  • कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, अनुराग ठाकुर बोले- भारत को बदनाम करना उनकी आदत

    Fri Mar 3 , 2023
    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान पर भाजपा भड़क गई। पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को राहुल के बयान को झूठा और भारत को बदनाम करने वाला बताया। उन्होंने कहा, “कल के नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा एक बार फिर साफ हुआ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved