बैतूल। दो अलग-अलग वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। कोतवाली टीआई संतोष पंद्रे ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में एक जायलो कार क्रमांक एमपी 48 सी- 1707 तेज गति से चलते हुए अनियंत्रित हो गई और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने फुटपाथ पर चढ़ गई। इस दुर्घटना में रेहान पिता रशीद खान (23) निवासी आजाद वार्ड की मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चिचोली थाने के अंतर्गत आने वाले लेड़दा घाट में घटित हुई। चिचोली पुलिस ने बताया कि बोलेरो वाहन में सवार होकर साहू परिवार उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहा था। तभी शनिवार को बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर घाट में खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में छिंदवाड़ा निवासी रानी पिता कलीराम राम साहू (17) वर्ष की मौत हो गई। जबकि अन्य सवार घायल हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved