
भोपाल। विधानसभा का मानसून सत्र अगले हफ्ते 19 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक राहुल लोधी और अजब सिंह कुशवाह की सदस्यता खतरे में पड़ गई है। ऐसे में यदि दोनों को कोर्ट से स्टे नहीं मिला तो फिर सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि राहुल लोधी की हाईकोर्ट से सदस्यता शून्य घोषित हो चुकी है। जबकि अजब सिंह कुशवाह को धोखाधड़ी के मामले में 2 साल सजा हो चुकी है। दोनों विधायक कानून विशेषज्ञों के संपर्क में हैं और कोर्ट से राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं। टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधायक राहुल लोधी की विधानसभा सदस्यता को मप्र हाईकोर्ट ने दो दिन पहले दिए फैसले में शून्य घोषित कर दिया है।
फिलहाल दोनों विधायक सत्र में हिस्सा लेने के पात्र नहीं है। यदि कोर्ट के फैसले के खिलाफ स्टे मिलता है तो वे सत्र में हिस्सा ले सकते हैं।
एपी सिंह, प्रमुख सचिव विधानसभा
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved