img-fluid

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर रहे भारत के दो और तेल टैंकर, सप्लाई को लेकर राहत

March 29, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव (Rising tensions in West Asia) के बीच ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताओं के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। तेल से लदे दो और भारतीय जहाज स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को सुरक्षित रूप से पार कर रहे हैं। इससे कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका कुछ कम हुई है।

सूत्रों के मुताबिक ये दोनों टैंकर पश्चिम एशिया से कच्चा तेल लेकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में बढ़े सुरक्षा जोखिम के कारण तेल जहाजों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में इन टैंकरों का सुरक्षित मार्ग से गुजरना अहम माना जा रहा है।



  • बताया जा रहा है कि क्षेत्र में तनाव के बावजूद शिपिंग गतिविधियां सावधानी के साथ जारी हैं। भारतीय एजेंसियां भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि ऊर्जा आपूर्ति पर कोई बड़ा असर न पड़े। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इसी तरह जहाजों की आवाजाही जारी रहती है तो भारत के लिए तेल सप्लाई फिलहाल स्थिर बनी रह सकती है।

    बता दें कि भारतीय जग वसंत करीब 47000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा है, जिसमें से 17000 टन गैस एमटी रोज में ट्रांसफर की जायेगी जो बाद में इसे कांडला पोर्ट लेकर जा सकता है .. जग वसंत इसके बाद किस पोर्ट पर जायेगा ये अभी तय नहीं हुआ है।

    उसके अलावा सऊदी अरब के YANBO पोर्ट से ईडन की खाड़ी की पार करते हुए एलन नाम का एक और जहाज रविवार सुबह मुंद्रा पहुंच रहा है जो मुंद्रा में 28000 टन GAS खाली करके बची हुई 20000 टन LPG लेकर मैंगलोर पोर्ट पर रवाना हो जाएगा। वाडीनार में पहुंचे शिप के कप्तान कप्तान वीरेंद्र विश्वकर्मा हैं पर वो जहाज अभी बीच समुन्दर में है और ये जहाज आगे किस पोर्ट पर जाएगा ये अभी तय नहीं हुआ है। इसलिए वो किनारे पर कब आएंगे ये अभी कहा नहीं जा सकता।

    एलपीजी लेकर आ रहे हैं जहाज

    ईरान द्वारा भारत और चार अन्य “मित्र देशों” को संघर्ष के बीच अपने जहाजों को होर्मुज जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दिए जाने की घोषणा के बाद, भारत जा रहे दो और एलपीजी टैंकर शनिवार को संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे। नवीनतम शिपिंग आंकड़ों से पता चला है कि टैंकर, बीडब्ल्यू ईएलएम और बीडब्ल्यू टीवाईआर, उच्च जोखिम वाले गलियारे से गुजरे, जो युद्ध की शुरुआत से ही प्रभावी रूप से बंद है, और अब ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ रहे हैं।

    Share:

  • ईरान युद्ध के बीच एक और समुद्री रास्ता हो सकता है बंद.... हूतियों की एंट्री ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

    Sun Mar 29 , 2026
    तेहरान। ईरान और अमेरिका-इजरायल (Iran and America-Israel) के बीच जारी युद्ध में अब तक हूती विद्रोही (Houthi Rebels) शामिल नहीं हुए थे लेकिन शनिवार को पहली बार हूतियों ने भी मिसाइल दागकर साफ कर दिया है कि वे भी युद्ध में कूद पड़े हैं। हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने बयान देकर कहा कि उन्होंने इजरायल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved