
दबे वाहनों में और लोगों के मरने की आशंका
धार। पीथमपुर (Pithampur) के सागौर इलाके (Sagaur area) में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज (railway bridge) पर काम कर रही भारी-भरकम क्रेन अचानक पलट (crane overturned) गई, जिसकी चपेट में एक पिकअप वाहन आ गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान क्रेन अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सडक़ पर आ गिरी और वहां से गुजर रही पिकअप वैन उसकी चपेट में आ गई। क्रेन का वजन इतना ज्यादा था कि पिकअप चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। वाहन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालने के लिए दूसरी मशीनों की मदद ली जा रही है। े आशंका है कि क्रेन के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। बचाव दल बेहद सावधानीपूर्वक क्रेन को हटाने का प्रयास कर रहा है, ताकि अगर कोई और फंसा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं, जिन्हें पुलिस नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।