नई दिल्ली । अफगानिस्तान में हो रही अराजकता और हिंसा के बीच लोग वहां से देश छोड़ रहे हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद काबुल में खराब होती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार काबुल से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिश कर रही है, किन्तु आतंकियों से लोग बच कर निकल जा रहे हैं, लेकिन कोरोना के संक्रमण से नहीं बच पा रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान से सोमवार को दिल्ली लौटे 146 यात्रियों में से दो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved