
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्रातंर्गत पठानी मोहल्ले में उधारी के पैसों को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।पुलिस ने बताया कि पठानी मोहल्ला निवासी रासिद खान ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी घर के पास ही चाय की दुकान है। उस्मान अली से चाय-पान की उधारी के रुपयों को लेकर उसका विवाद हुआ था। बीती रात करीब 8.30 बजे जब वह अपनी दुकान पर था। उसी समय उस्मान अली, सिद्दकी अली व असगा उर्फ आसू अली आये और गालीगलौज करने लगे। उसके विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडो से मारपीट श्ुारु कर दी। उसकी चीख पुकार सुन शफीक व मोहसिन खान बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी मारपीट की। वहीं सैय्यउ उस्मान अली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रुपयों के विवाद को लेकर रासिद, शफीक व मोहसिन ने उसके साथ डंडे से मारपीट की। उसके परिजन बचाने आये तो उनके साथ भी सभी ने मारपीट कर चोटे पहुंचा दी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved