img-fluid

सडक़ पार कर रहे दो छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौत

January 29, 2024

इंदौर। सडक़ पार कर रहे दो छात्र सडक़ हादसे का शिकार हो गए। घटना में एक छात्र की मौत हो गई। दोनों बाहर के रहने वाले हैं और यहां पढ़ाई करने के लिए आए थे। दोनों के घर घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि 20 साल का ऋषभ पिता मुकेश पालीवाल अपने सहपाठी के साथ परदेशीपुरा मेन रोड पर सडक़ पार कर रहा था। इस बीच रफ्तार से आ रही एक बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऋषभ सहित उसका साथी रोड पर गिर गए। ऋषभ को सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां ऋषभ की मौत हो गई।


उसके साथी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वे परदेशीपुरा क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहते थे। घटना के दौरान दोनों खाना खाकर लौट रहे थे। ऋषभ रेनेसा कॉलेज में बीबीए थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह मूल रूप से सुठालिया (राजगढ़) का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही घटना हुई उसके बाद दोनों के परिजन को अन्य दोस्तों ने खबर दे दी। ऋषभ के पिता किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने बेटे को इंदौर भेजते समय कई सपने देखे थे कि बेटा पढ़-लिखकर बड़ा अधिकारी बनेगा, लेकिन इस हादसे से उनके सपने टूट गए।

Share:

  • इन्दौर की झाडिय़ों में मिले तीन माह के नवजात की मौत

    Mon Jan 29 , 2024
    इंदौर। दो हफ्ते पहले धार जिले में झाडिय़ों में मिले एक बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। दरअसल बाल कल्याण समिति वालों ने उक्त बच्चे को लसूडिय़ा स्थित संजीवनी सेवा आश्रम में भेजा था। बताया जा रहा है कि जब से उसे आश्रम में पहुंचाया गया था, तब से उसकी तबीयत खराब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved