
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में (In Kulgam Jammu-Kashmir) सुरक्षा बलों के साथ (With Security Forces) मुठभेड़ में (In Encounter) बुधवार को दो आतंकवादी मारे गए (Two Terrorists Killed) ।
अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के कुज्जर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। अधिकारियों ने कहा, “मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किए जा रहे हैं। घेराबंदी और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।”
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह ही घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved