
लंदन। लंदन(London) में एक साइकिल सवार उस वक्त हैरान रह गया जब दो नग्न लोगों (two naked people) ने उसे आकर धक्का मार दिया. साइकिल सवार ने दावा किया कि उसे लगा वो आतंकवादी(Terrorist) थे. अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिनदहाड़े दो युवक सड़क पर नग्न घूम रहे हैं और साइकिल सवार को धक्का मारकर वहां से फरार हो जाते हैं.
चौंकाने वाले वीडियो फुटेज (Video) में साइकिल चालक को ट्रैफिक लाइट पर इंतजार करते हुए देखा जा सकता है जहां दो नग्न युवक पहुंचते हैं और उसे धक्का मार देते हैं. दोनों युवकों में से एक ने सफेद अंडरवियर पहना हुआ है जबकि दूसरा पूरी तरह से नग्न है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved