दुबई। संयुक्त अरब अमीरात United Arab Emirates (UAE) सरकार ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने नागरिकों के भारत (India)और पाकिस्तान (Pakistan)सहित 14 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध (travel ban) लगा दिया।
यूएई के विदेश मामले और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय Ministry of International Cooperation (MOFAIC) और राष्ट्रीय आपातकालीन संकट(national emergency crisis) तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण Disaster Management Authority (NCEMA) ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूएई के नागरिकों के भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। एक बयान के मुताबिक ‘इन देशों में यूएई के राजनयिक मिशन, आपातकालीन मामलों, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और पहले से अधिकृत व्यापार व तकनीकी प्रतिनिधियों को इससे छूट है। यहां गुरुवार को कोविड के 1675 नए मामले मिले, जबकि आठ की मौत हुई। यहां एक जुलाई को कोरोना के कुल मामले छह लाख 34 हजार 582 लाख थे और 1819 लोगों की मौत हो चुकी थी।
Share:
नई दिल्ली। भारत (India) और चीन (China) सामान्य तरीके से पूर्वी लद्दाख में पूर्व वाली यथास्थिति बहाल करने में सक्षम हैं क्योंकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता रहे, यह दोनों देशों के हित में है। यह बात तीनों सेनाओं के प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) ने कही है। थिंक टैंक के […]
जिनेवा। राजदूत रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत (India) की नयी स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है । वह न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की पहली महिला दूत (India’s First Female Ambassador) हैं। यहां रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के सामने […]
पाकिस्तान में ‘चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर’ यानी सीपीईसी (सीपीईसी) को लेकर विरोध के स्वर बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री इमरान खान हैं जो इसे ड्रीम प्रोजेक्ट का नाम दे रहे हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना, विपक्ष और आम लोग इससे खुश नहीं हैं। सीपीईसी के नाम पर सैन्य मामलों में हस्तक्षेप हो रहा […]
कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए मास्क एक कारगर उपाय है। लेकिन चश्मा पहनने वालों के लिए मास्क एक दिक्कत खड़ी कर देता है। दअरसल, मास्क लगाने के बाद चश्मे के लैंस पर फोग जमा होने लगता है, जिसके कारण चीजों को साफ देखना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या […]