img-fluid

राष्ट्रपति पर उदित राज का आपत्तिजनक ट्वीट, भाजपा बोली- माफी मांगे कांग्रेस

October 06, 2022

नई दिल्ली। अधीर रंजन के बाद अब कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुर्मू पर कई आरोप लगाए हैं। उदित राज की इस टिप्पणी के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उदित राज ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया वह चिंताजनक है। कांग्रेस के पहले नेता ने ऐसा नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी कई नेता कर चुके हैं।

किस बयान पर हुआ बवाल?
दरअसल, उदित राज ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। इसी ट्वीट में उदित राज ने एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले।


मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नहीं: उदित राज
उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

संबित पात्रा ने किया पलटवार
भाजपा नेता संबित पात्रा ने उदित राज पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया। वो भी हमने सुना है।

Share:

  • प्रोडक्‍ट पर नहीं है बनाने वाले देश का नाम तो ई-कॉमर्स साइट पर लगेगा जुर्माना

    Thu Oct 6 , 2022
    नई दिल्ली: ई-कॉमर्स पोर्टल पर बेचे जाने वाले प्राेडक्ट पर अगर बनाने वाले देश का नाम नहीं है तो इस प्राेडक्ट का जिम्मेदार खुद पोर्टल होगा. यह टिप्पणी हैदराबाद के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने अपने एक फैसले के दौरान की है. आयोग ने कहा कि ई-कॉमर्स नियम के तहत कंपनियों को प्राेडक्ट के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved