img-fluid

उज्जैन : महाकाल के दर्शन करने आए दंपति को अज्ञात वाहन ने कुचला, दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

August 14, 2024

उज्जैन। श्रावण मास (Shravan month0 में बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन करने आए दंपति (couple) देर रात बाइक से देवास (Dewas) लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी (wife) की मौत हो गई, पति (husband) घायल हुआ है।


नागझिरी थाना एएसआई धर्मेन्द्र तोमर ने बताया कि देवास रोड पर रात में कार शोरूम के सामने अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में बाइक सवार महिला-पुरुष के घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्घटनास्थल पर महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि पुरुष घायल था, दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। शिनाख्त करने पर सामने आया कि दंपति साधना सोलंकी 40 वर्ष और लोकेन्द्रसिंह सोलंकी 42 वर्ष निवासी विजयपुर विजयागंज मंडी देवास के रहने वाले हैं।

मामले की सूचना पर उज्जैन पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। वापस देवास लौटने के दौरान दुर्घटना हुई है। एएसआई तोमर के अनुसार सुबह पोस्टमार्टम के बाद साधना का शव परिजनों को सौंपा गया है। पति लोकेन्द्र रातभर से बेहोश था, जिसे सुबह होश आया, उसका कहना था कि वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाश कर रही है।

Share:

  • हजारीबाग के एक डैम में मिला बांग्लादेशी गिद्ध, पीठ पर लगा था डिवाइस, मची सनसनी

    Wed Aug 14 , 2024
    हजारीबाग । बांग्लादेश (Bangladesh) में जारी हिंसा और उथल-पुथल के बीच झारखंड में एक बांग्लादेशी गिद्ध (Bangladeshi Vulture) को बरामद किया गया है। हजारीबाग (Hazaribagh) के विष्णुगढ़ कोनार डैम में गिद्ध पाया गया, जिस पर एक डिवाइस (Device) लगी है। इस पर ‘ढाका बांग्लादेश’ लिखे होने की बात कही जा रही है। यह डिवाइस क्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved