img-fluid

बीती रात उज्जैन बना कश्मीर, बर्फीली ठंड चुभती रही

January 17, 2022

  • कई जगह लोग अलावा जलाते देखे गए-रात 8 बजे बाद सड़कों पर हुआ सन्नाटा-मौसम विभाग की चेतावनी

उज्जैन। पिछले दो दिनों से कोहरे की चादर पूरा शहर सिमटा हुआ है। देर तक बादल भी छा रहे हैं, इससे ठंड और बढ़ गई है। पिछले 10 दिनोंं से उज्जैन शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से ऊपर नहीं जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शहर में 10 जनवरी से न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड हुआ था। इसके अगले दिन 11 जनवरी को यह 8.4 डिग्री, 12 जनवरी को 4.5 डिग्री, 13 जनवरी को 8 डिग्री, 14 जनवरी को 8.6 डिग्री, 15 जनवरी 8.8 डिग्री, 16 जनवरी को 8 डिग्री और आज 17 जनवरी की सुबह 9.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है। कल की तरह आज सुबह भी 10 बजे तक पूरे शहर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के वक्त सड़कों पर हालात यह थे कि 50 मीटर के दायरे में भी कुछ नजर नहीं आ रहा था।


इंदौर रोड, देवास रोड, आगर रोड और मुख्य मार्गों पर गुजर रहे वाहनों को दिन में भी हेड लाईट जलानी पड़ रही थी। हालांकि सुबह 10 बजे बाद कोहरा छंटा तो 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्वी बर्फीली हवाएँ चलने लगी। इससे ठंड और बढ़ गई। शहर के उम्रदराज लोगों का कहना है कि कई सालों बाद ऐसा देखने में आया है कि उज्जैन शहर में न्यूनतम तापमान लगातार 10 दिन 10 डिग्री से नीचे रहा हो। वेधशाला अधीक्षक ने बताया कि उत्तर पूर्वी हवाओं के चलते यह स्थिति बन रही है और इस हफ्ते भी मौसम में सुधार होने की गुंजाईश कम है।

Share:

  • शहर की सड़कों पर भी दौड़ सकते हैं सीएनजी से स्कूटर

    Mon Jan 17 , 2022
    अभी इंदौर में चल रही टेस्टिंग..उज्जैन में भी जल्दी बनी हुई है संभावना उज्जैन। उज्जैन शहर की सड़कों पर भी जल्द ही सीएनजी से स्कूटर चलाए जा सकते है। अभी इंदौर में स्कूटरों में सीएनजी फिट करने की टेस्टिंग चल रही है, इसलिए संभावना है कि उज्जैन में भी इसकी शुरूआत जल्द ही हो सकती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved