img-fluid

उज्जैन : माथे पर तिलक और भगवा कपड़े, हिंदू युवती के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा मुस्लिम युवक, जानें फिर क्या हुआ

February 18, 2026

उज्जैन. मध्य प्रदेश (MP) के उज्जैन (Ujjain) में एक गैर हिंदू युवक (Non-Hindu youth) की पिटाई का मामला सामने आया है. युवक पर आरोप है कि वह हिंदू युवक बनकर शहर में घूम रहा था और महाकाल (Mahakal) सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर रहा था. घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर नानाखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार युवक का नाम जफर बताया जा रहा है. वह धोती कुर्ता पहने हुए था, माथे पर अष्टगंध चंदन का तिलक लगाए हुए था और गले में रूद्राक्ष की माला पहने हुए था. उसके पहनावे से ऐसा लग रहा था कि वह एक हिंदू भक्त है. इसी कारण कई लोग धोखा खा गए.


  • हिंदू वेश में युवक के घूमने से मचा विवाद
    बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक गैर हिंदू युवक शहर के एक होटल में ठहरा हुआ है. संगठन के लोग दिनभर उसकी तलाश करते रहे. शाम को युवक पकड़ा गया तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया.

    आरोप है कि जफर बिना अपनी पहचान पत्र दिए एक हिंदू युवती के पहचान पत्र से होटल में रुका था. किसी को शक न हो इसलिए उसने हिंदू धर्म का वेश धारण कर लिया. कार्यकर्ताओं ने उससे नाम पूछा तो उसने हिंदू नाम बताया.

    महाकाल सहित मंदिरों में दर्शन करने का आरोप
    शक होने पर कुछ कार्यकर्ता उसका पीछा करते रहे. इसी दौरान उसके एक साथी ने उसे जफर कहकर आवाज लगाई, जिसके बाद मामला खुल गया. देर रात जब वह नानाखेड़ा के होटल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की.

    हकीकत सामने आने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान एक कार्यकर्ता ने उसके सिर पर कड़े से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. बाद में युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों से पूछताछ हो रही है. जो वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. जानकारी के अनुसार जफर चंडीगढ़ का रहने वाला है और वह दिल्ली की एक हिंदू युवती के साथ उज्जैन आया था.

    Share:

  • कुछ व्यक्तियों को बनाया गया निशाना... SC ने हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं को बताया एकतरफा

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को 12 ‘प्रतिष्ठित’ व्यक्तियों द्वारा दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर कड़ी आलोचना की। कोर्ट ने कहा कि यह याचिका कथित हेट स्पीच (Hate Speech) के लिए केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों (BJP Ruled States Chief Ministers) को निशाना बना रही है, जबकि अन्य दलों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved