
उज्जैन। उज्जैन का दोना पत्तल बड़ी संख्या में बाहर भेजा जा रहा हैं। इसकी डिमांड शादी विवाह के सीजन में ओर बढ़ जाएगी। हर दिन 100 बोरी ट्रेन से पार्सल हो रही हैं। रेलवे के पार्सल ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन का दोना पत्तल बड़ी संख्या में बाहर भेजा जा रहा हैं। इसकी सबसे ज्यादा डिमांड चेन्नई में हैं। रोजाना करीब 80 से 100 बोरी उज्जैन से चेन्नई पार्सल हो रही हैं। बता दें कि शहर में 50 से भी ज्यादा दोना पत्तल विक्रेता हैं।
इनमें से 15 ऐसे नामी विक्रेता हैं। जिनकी दोना पत्तल की सप्लायी अन्य शहरों में भी है। इसी तरह उज्जैन से कपड़े की गढाने भी बाहर खूब भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही शहर के नमकीन, बेकरी टोस्ट के अलावा कई ऐसी चीजें हैं जो दूसरे प्रदेशों में भेजी जाती हैं। उज्जैन के फूलों की इन दिनों जम्मू और हरियाणा में अच्छी मांग हैं। इसमें गेंदा ज्यादा जा रहा हैं। फूल व्यापारियों के मुताबिक हर दिन 2 से 3 टन माल अन्य प्रदेशों में भेजा जा रहा हैं। इसके अलावा यहां के बेकरी टोस्ट और नमकीन की विशेषकर राजस्थान और गुजरात में डिमांड ज्यादा हैं। उज्जैन के लोगों में इसके पसंद की बात करे तो नौकरी और पढऩे के लिए बाहर गए बच्चों को उनके परिवार के सदस्य यहां के नमकीन भिजवा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved