
महिदपुर। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम रविवार को नवीन जनपद पंचायत भवन महिदपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान थे। कार्यक्रम में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा पारंपरिक तथा वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्यो, उपलब्धियों एवं योजनाओं आदि को पोस्टर, बैनर, लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। देश व प्रदेश में विद्युत की उत्पादन क्षमता में की गई बढ़ोतरी, लाइनों का निर्माण, घर घर बिजली पहुंचाने की क्षमता सुदृढीकरण, 24 घंटे बिजली की उपलब्धता, गैर पारंपरिक ऊर्जा के क्षेत्र में रिकॉर्ड बढ़ौतरी जैसी कई उपलब्धियों तथा जनहितैषी योजनाओं की जानकारी वीडियो फिल्म के माध्यम से दी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved