विदेश

यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, 3 यूक्रेनी सैनिकों की मौत, 2 घायल

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध का आज नौवां दिन है। रूस की बमबारी में अब तक 10 से ज्यादा शहर बर्बाद हो चुके हैं। शुक्रवार को यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी (state nuclear company) ने कहा कि जपोरिजिया संयंत्र (japorizia plant) पर रूसी हमले में तीन यूक्रेनी सैनिक (Ukrainian soldiers) मारे गए और दो घायल हो गए। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि हमले के बाद लगी आग में दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट के पास से धुआं उठता नजर आ रहा है। यह प्लांट यूक्रेन में 25% बिजली का उत्पादन करता है। प्लांट के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया में बातचीत कि आग बुझाने के लिए फायरिंग रोकना बहुत जरूरी है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने रूस के सैनिकों से यूरोप के सबसे न्यक्लियर प्लांट (nuclear plant) पर हमला रोकने की अपील की है। कुलेबा ने कहा, अगर इसमें धमाक इसमें धमाका होता है, तो यह Chornobyl हादसे से 10 गुना बड़ा होगा। रूसी सैनिकों को जल्द फायरिंग रोकनी चाहिए।


संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि एक रूसी मिसाइल (Russian missile) ने संयंत्र में एक प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सैनिकों ने पूरे स्थान पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन संयंत्र के कर्मचारी इसके संचालन को सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आग पावर प्लांट के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग (administrative building) में लगी। यह बिल्डिंग रिएक्टर के काफी पास है। वीडियो में देखा जा रहा है कि पावर प्लांट पर लगातार फायरिंग हो रही है। बिल्डिंग से काफी धुआं भी उठता नजर आ रहा है।

यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि हमले के पहले दिन से रूस ने अभी तक 480 मिसाइल दागी हैं और यूक्रेन के डिफेंस सिस्टम ने इसमें से कई को मार गिराया है यूएन का दावा है कि जंग में अब तक 227 नागरिकों की मौत हो चुकी है। जबकि 525 घायल हैं। वहीं, यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमले में अब तक उसके 2000 नागरिक मारे गए हैं। रूस की सेना ने भी पहली बार अपने सैनिकों को पहुंचे नुकसान का आंकड़ा जारी किया है। रूस के मुताबिक, जंग में 500 सैनिक मारे गए हैं। जबकि 1600 जख्मी हुए हैं।

Share:

Next Post

पात्र लाभार्थियों के बीच 2 करोड़ से अधिक बूस्टर खुराक प्रशासित की गई : मनसुख मंडाविया

Fri Mar 4 , 2022
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Union Health Minister) मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने शुक्रवार को कहा कि भारत (India) ने अब तक पात्र लाभार्थियों के बीच (Among Eligible Beneficiaries) 2 करोड़ से अधिक बूस्टर खुराक (More than 2 Crore Booster Doses) प्रशासित की गई (Administered) । इसके अतिरिक्त, देश की 97 प्रतिशत से अधिक […]