विदेश

यूक्रेन युद्ध: ना पुतिन झुके, ना रूस के हमले रुके, घमासान जारी

कीव। यूक्रेन पर रूसी हमले (Russian attack on Ukraine) के 56वें दिन भी घमासान जारी रहा। मारियूपोल (Mariupol) पर रूसी कब्जे के दावों के बीच रूस और यूक्रेन, दोनों देश मारियूपोल के नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने पर राजी हो गए हैं। इसके बाद दहशत में जी रहे मारियूपोल (Mariupol) के नागरिकों के मन में जिंदगी की उम्मीद जगी है।

यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेश्चुक ने बताया कि बुधवार को दोनों देशों के बीच मारियूपोल में नागरिकों को सुरक्षित रास्ता (सेफ रूट) देने पर सहमति बन गई है। मारियूपोल में मानवीय आधार पर खराब हो रही स्थितियों को देखते हुए हम एक समझौते पर पहुंचे हैं। मारियूपोल शहर में फंसे लोगों को बचाने के लिए एक विशेष कॉरीडोर खोलने पर सहमति बनी है, जहां खूनखराबा नहीं होगा और लोग सुरक्षित निकल सकेंगे।



इस बीच लुहांस्क, पोपासना और रुबिझ्ने जैसे शहर और गांव लगभग तबाकी की कगार पर पहुंच गए हैं। लुहांस्कल के गवर्नर सर्हीय हैडाई ने कहा है कि जब तक युद्ध समाप्त नहीं हो जाता, इस पूरे क्षेत्र में बिजली, गैस और जल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि पोपासना और रुबिझ्ने जैसे शहरों और कई गांवों में बुनियादी ढांचा लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुका है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम की ओर स्थित शहर बोरोड्यांका का दौरा किया। यहां रूसी सेना ने भारी बमबारी के बाद तबाही का आलम देखने को मिला। मिशेन ने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कहा कि यहां हुए युद्ध अपराधों को इतिहास कभी नहीं भूलेगा। एजेंसी

Share:

Next Post

स्कूल वाहनों के फिटनेस की जाँच का अभियान फिर शुरु होगा

Thu Apr 21 , 2022
किरायेदारों की जानकारी नहीं देने वालों के खिलाफ तेजी होगी कार्रवाई उज्जैन। माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसी के साथ स्कूल वाहनों के फिटनेस की जाँच का अभियान फिर से शुरु होगा। किरायेदारों की जानकारी नहीं देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कल समीक्षा बैठक में कलेक्टर और एसपी ने संबंधित विभागों के […]