img-fluid

उमा-शिवराज आज रायसेन में, दोनों करेंगे जलाभिषेक

April 11, 2022

  • सोमेश्वर धाम में जल चढ़ाएंगी उमा, मुख्यमंत्री शुरू करेंगे जलाभिषेक

भोपाल। प्रदेश में शराबबंदी को लेकर चल रहा अनबोला दूर होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन दौरे पर हैं। उमा जहां रायसेन किले की पहाड़ी पर स्थित सोमेश्वर धाम में भगवान सोमेश्वर को जल चढ़ाएंगी। भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से मंदिर खोलने की अनुमति नहीं देने की वजह से उमा को पाइप के जरिए ही भगवान का जलाभिषेक करना होगा। वहीं मुख्यमंत्री गैरतगंज तहसील के गांव कहूला में आयोजित राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में जलाभिषेक शुरू करेंगे। प्रशासन ने दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की है।



रायसेन जिला प्रशासन ने पत्र के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को अवगत कराया है कि रायसेन का किला एवं उसमें स्थित शिव मंदिर केंद्रीय पुरातत्व विभाग (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के अधीन है। मंदिर का गर्भगृह केंद्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा सिर्फ महाशिवरात्रि पर खोला जाता है। शेष दिनों में यह बंद रहता है। जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा शिव मंदिर के गर्भगृह को खोलने का निर्णय नहीं लिया जा सकता है। पुरातत्व विभाग को बता दिया गया है।

दोनों के कार्यक्रम अलग
बेशक उमा और शिवराज आज रायसेन प्रवास हैं, लेकिन दोनेां की मुलाकात नहीं हेागी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 बजे जिले की गैरतगंज तहसील के कहुला गांव में राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां पर वे जलाभिषेक अभियान के तहत प्रदेश के जिलों में चिन्हित अमृत सरोवर और पुष्कर धरोहर अभियान के तहत उन कार्यों का भी प्रदेश व्यापी शुभारंभ करेंगे जो अब शुरू नहीं हुए।

Share:

  • भरपूर पैसा फिर भी अमृत सरोवर बनाने में फिसड्डी हैं 24 जिले

    Mon Apr 11 , 2022
    मनरेगा के तहत होना है जल संरचनाओं का निर्माण भोपाल। प्रदेश में जल संरक्षण के लिए बड़े तालाब, चेकडैम और स्टाम डैम निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर किया जाना है। इसके लिए सभी कलेक्टरों को सौ-सौ जल संग्रहण संरचनाओं को अमृत सरोवर योजना में चिह्नित करना था, लेकिन 24 कलेक्टर अब तक लक्ष्य हासिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved