
अफ्रीकी देश युगांडा (Uganda) में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के द्वारा रविवार को दो लोगों की हत्या के बाद से यहां बहुत बड़ा घमासान मचा हुआ है। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव( UN Secretary General) एंटोनियो गुटेरेस ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा शर्मनाक है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छुट्टी से घर लौटते समय इस घटना को अंजाम दिया। यूएन के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक वक्तव्य जारी करके कहा है महासचिव इस घटना में हताहत हुए लोगों के लिये बहुत दुखी और हताश हैं। एंटोनियो गुटेरेस ने प्रभावित परिवारों, देश के लोगों और युगांडा की सरकार के साथ अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved