
इंदौर। शहर में मंदिर की बावड़ी धसने की घटना के साथ ही एक अन्य हादसा भी हो गया। शहर के पालदा इलाके में एक कार ने पांच से सात लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर खासा हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगाने की कोशिश भी की। अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। एक अन्य जानकारी के अनुसार करीब आठ लोगों के इस हादसे में गंभीर होने की बात सामने आ रही है।
कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक ने तेज और अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हुए लोगों को कुचल दिया। पांच से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में कुछ लोगों को चोटें भी आई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार में आग लगाने की कोशिश भी की। हादस के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। घटना थाना भंवरकुआं क्षेत्र की बताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved