img-fluid

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- दुनिया का कंटेंट उपमहाद्वीप बनेगा भारत, दुनियाभर के फिल्म निर्माता हुए आकर्षित

March 29, 2022

दुबई। दुबई दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा, भारत किस्सागोई की जमीन है, इसने हमेशा से दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया है। मेरा लक्ष्य है भारत को दुनिया का कंटेट उपमहाद्वीप बनाना और सरकार के प्रयासों से हम इसमें सफल भी होंगे।

अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दुबई एक्सपो 2020 में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ ‘द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट’ विषय पर चर्चा की। ठाकुर ने कहा, दुबई में भारत के लोग ही उसके असल राजदूत हैं। इस दौरान इंडियन पवेलियन में 17 लाख लोग मौजूद हैं। देश आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। यह जश्न न सिर्फ भारत में हो रहा है बल्कि दुनियाभर में हमारे लोग इस जश्न को मना रहे हैं।


फिल्मों के योगदान पर ठाकुर ने कहा, हमेशा से दुनियाभर के लोग फिल्मों के लिए यहां आए। हम भविष्य में देश को कंटेंट का उपमहाद्वीप बनाना चाहते हैं। इससे देश के युवाओं को नौकरियां मिलेंगी और पूरी दुनिया के लिए कंटेंट भारत में तैयार होगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने रणवीर सिंह के शानदार अभिनय की भी तारीफ की।

भारतीय मनोरंजन जगत का बजेगा डंका
उन्होंने कहा, हमारे यहां लोगों का हुनर पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन करेगा और भारतीय मनोरंजन जगत का डंका पूरी दुनिया में बजेगा। इससे पहले ठाकुर ने दुबई कॉरपोरेशन फॉर ट्यूरिज्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग के सीईओ इस्साम काजिम से भी कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों ने दुबई में पर्यटन क्षेत्र में अपनाई गई रणनीति के बारे में बात की।

Share:

  • लोकायुक्त इंस्पेक्टर की शर्मनाक करतूत, नौकरी का झांसा देकर युवक का 7 महीने किया शारीरिक शोषण

    Tue Mar 29 , 2022
    ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior) में लोकायुक्त इंस्पेक्टर (Lokayukta Inspector) की एक शर्मनाक (Shameful) करतूत सामने आयी है. इंस्पेक्टर ने नौकरी (job hoax) का झांसा देकर एक युवक का शारीरिक शोषण (physical abuse of youth) किया. वो उसके साथ 7 महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा. पीड़ित युवक ने तंग आकर Video बनाया और पुलिस से शिकायत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved