img-fluid

छात्रावास पर केंद्रीय मंत्री के हाथ लगी कच्ची रोटियां, गुणवत्ता पर सवाल

February 23, 2026

टीकमगढ़। डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से छात्रावास परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री सीधे छात्रावास की मेस में पहुंचे, जहां छात्राओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था।

मंत्री ने भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वयं रोटियां उठाकर देखीं। इस दौरान कुछ रोटियां कच्ची पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री ने मौके पर मौजूद रसोइए को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी बेटियों की तरह समझें और उन्हें घर जैसा पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


  • निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं की भी बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर बिजली, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

    इस दौरान पृथ्वीपुर नगर परिषद की अध्यक्ष नीलू केशव खटीक सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री के इस औचक निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने मंत्री की पहल की सराहना करते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई है।

    Share:

  • लाडली बहना योजना पर सदन में घमासान, नए पंजीकरण और 3 हजार राशि पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

    Mon Feb 23 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा (Assembly) में पात्र महिलाओं (Women) को लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) में शामिल किए जाने और राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपये किए जाने का मुद्दा कांग्रेस (Congress) मजबूती के साथ उठाया है। विधायक महेश परमार ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 3 हजार रुपये देने का वादा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved