img-fluid

सिखों से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का राहुल गांधी पर निशाना

September 17, 2024

वॉशिंगटन। अमेरिका के ऊर्जा सचिव के साथ चर्चा के लिए वॉशिंगटन गए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिखों वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह फूट डालने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि मैनें अपने जीवन के 62 साल पगड़ी पहनी है। कड़ा पहना है। हमारे परिवारों में अधिकतर बच्चे पैदा होने के बाद पहली बार कड़ा पहनते हैं। राहुल गांधी ने यह बयान अज्ञानता से दिया है। यह बंटवारे की कहानी बनाने की कोशिश है।


केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि जो भारतीय लोग अमेरिका में काम करते हैं या जो पढ़ते हैं और भारत में संपर्क में रहते हैं। उनको तो यह सच ही लगेगा कि सिखों को पगड़ी पहनना मुश्किल है। जबकि इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि 1984 में कांग्रेस के शासन में ही सिखों के साथ दंगे हुए थे। तब सिखों को पगड़ी पहनने के कारण ही निशाना बनाया गया था। इसके बाद 80 के दशक में एशियाई खेलों के दौरान सिखों को पगड़ी पहनने के चलते बसों से उतार दिया जाता था।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए कई काम किए हैं। चाहे सिखों के नाम काली सूची से हटाने हों या करतारपुर कॉरिडोर को शुरू करना हो या कुछ अन्य काम हों। राहुल गांधी अमेरिका में टिप्प्णी करके सिख समुदाय के बीच असुरक्षा फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

Share:

  • एमपी के 2 जिलों में ईद-ए-मिलाद जुलूस में लहराया फिलिस्तीनी झंडा, FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार

    Tue Sep 17 , 2024
    भोपाल । ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad) के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान कथित तौर पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दो जिलों में फिलिस्तीन का झंडा (palestine flag) लहराने की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि सोमवार को मध्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved