बड़ी खबर

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने दुर्घटना में घायल महिला की बचाई जान


लखनऊ । केंद्रीय राज्यमंत्री (Union Minister of State) प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (Prof. SP Singh Baghel) ने दुर्घटना में घायल (Injured in the Accident) एक महिला (A Woman) की जान बचाई (Saved the Life) । केंद्रीय कानून एवं विधि राज्य मंत्री ने एक्सप्रेसवे पर घायल हुई महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इससे समय पर उपचार मिलने से महिला की जान बच गई, वहीं केंद्रीय मंत्री की इस पहल कि हर और तारीफ की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए औरैया से आगरा आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसके बाद उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और मौके पर जाकर मुआयना किया। जहां उन्होंने देखा कि दुर्घटना में एक कार सवार महिला बुरी तरह से घायल है।

उन्होंने महिला के बारे में जानकारी की तो पता चला कि महिला कानपुर की रहने वाली है और काफी देर से मदद के लिए लोगों को रोक रही है, लेकिन कोई भी वाहन उसकी मदद के लिए नहीं रुक रहा था। ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने उस महिला की मदद के लिए टोलकर्मियों को फोन किया, जिसके बाद महिला तक मदद पहुंच सकी. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घायल हुई महिला जब तक एंबुलेंस में सवार नहीं हो गई। वे तब तक केंद्रीय मंत्री वहीं रुके रहे। इसके बाद उन्होंने अफसोस जताया कि किसी भी राह चलते व्यक्ति ने उस महिला की मदद नहीं की, अगर वह मौके पर नहीं आते तो महिला की जान भी जा सकती थी। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की, कि कोई भी व्यक्ति अगर रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होता है तो उसकी मदद जरूर करें, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

Share:

Next Post

मनीष सिसोदिया का भाजपा पर तंज, कहा- मोदी जी के दोस्तों की भर दी तिजोरी, अब कह रहे कुछ फ्री नहीं

Sat Aug 13 , 2022
नई दिल्ली। ‘फ्री की रेवड़ी’ पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (National spokesperson Sambit Patra) के तीखे हमले के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने भी भाजपा पर पलटवार किया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) कर मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश में पहली बार 75 सालों […]