img-fluid

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का अभिजीत दीपके को ऑफर, बोले- हमारी पार्टी में आ जाइए, मोदी हमारे कैप्टन

October 18, 2026

नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले (Union Minister Ramdas Athawale) ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 2029 के लोकसभा चुनाव में भी सत्ता में बना रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी उनके लिए कप्तान की तरह हैं और वह खुद उनकी टीम के खिलाड़ी हैं। अठावले ने इसी दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को अपनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।

अठावले महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में सूखे की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “पीएम मोदी का बेड़ा मजबूत है और 2029 के लोकसभा चुनाव में सरकार नहीं बदलने वाली। मोदी हमारे कैप्टन हैं और मैं उनका प्लेयर हूं।” उन्होंने राहुल गांधी का विकेट लेने की बात भी कही।

‘अंबेडकरवादी हैं तो RPI(A) में शामिल होने पर विचार करें’
अभिजीत दीपके को पार्टी में शामिल होने का न्योता देते हुए अठावले ने कहा कि यदि वह अंबेडकरवादी हैं, तो उन्हें युवाओं को साथ जोड़ने के लिए RPI(A) का हिस्सा बनना चाहिए। उनके मुताबिक, दीपके बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के आधार पर पार्टी को मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं। अठावले ने कहा कि दीपके को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल होने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

दीपके को शांति बॉन्ड की शर्तों पर जमानत
दूसरी ओर, अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत दे दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें शांति बनाए रखने से संबंधित बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के बाद रिहा किया गया। दीपके को शुक्रवार को दिल्ली के झंडेवालान स्थित अपने घर से निकलते समय हिरासत में लिया गया था। वह कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।


  • पुलिस ने दीपके को 10 अक्टूबर को दिए गए शांति बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस थाने में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई।

    लिखित आदेश का इंतजार, थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ाई
    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शांति बॉन्ड में दिए गए आश्वासन के आधार पर दीपके को रिहा किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, आगे की जानकारी के लिए लिखित आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

    इस घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाने और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    Share:

  • कोलकाता: चश्मदीदों ने सुनाई चोरबागान दुर्गा पंडाल भगदड़ की दास्तां... मृतकों का संख्या 19 हुई

    Sun Oct 18 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोलकाता (Kolkata) के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल (Chorbagan public Durga Puja pandal) में शनिवार शाम मची भगदड़ (Stampede) से खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि महासप्तमी पर पंडाल और पंडाल के बाहर काफी भीड़ थी। तेज बारिश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved