img-fluid

करणी सिंह स्टेडियम में योगाभ्यास किया केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अर्जुन राम मेघवाल ने

June 21, 2026


बीकानेर । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अर्जुन राम मेघवाल (Union Ministers Ashwini Vaishnaw and Arjun Ram Meghwal) ने करणी सिंह स्टेडियम में योगाभ्यास किया (Performed Yoga at Karni Singh Stadium) ।

  • 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सामूहिक योगाभ्यास कर आमजन को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा,बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, जिला प्रभारी सचिव हेमंत कुमार गेरा, आईजी ओमप्रकाश,जिला कलेक्टर निशांत जैन, एसपी मृदुल कच्छावा,रेलवे डीआरएम गौरव गोविल, नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी, एडीएम प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू, एसडीएम (आईएएस) महिमा कसाना, बीडीए उपायुक्त कुणाल राहड़, निगम उपायुक्त दमयंती, कोषाधिकारी धीरज जोशी, श्याम सिंह हाडलां, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गेदर, अशोक प्रजापत, तोला राम कूकना, संतोषानन्द, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ राधेश्याम, सहायक निदेशक डॉ जितेन्द्र सिंह भाटी, डॉ इरशाद रफीक, जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष समेत अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को जन जन तक पहुंचाने व योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है तथा व्यक्ति तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकता है। केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने योग संकल्प करवाया। कार्यक्रम में विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में करवाया गया। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग किया।

    कार्यक्रम के दौरान योग दिवस की थीम के अनुरूप सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक और योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पवन पारीक ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन में कुल 6 हजार 402 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आखिर में आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ रिड़मल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक श्री गोमाराम जीनगर ने किया। आयोजन के सफल संचालन में जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग, शिक्षा विभाग तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share:

  • गायत्री साधकों ने भारत सहित 80 देशों में किया योगाभ्यास

    Sun Jun 21 , 2026
    हरिद्वार । गायत्री साधकों (Gayatri Practitioners) ने भारत सहित 80 देशों में (In 80 Countries including India) योगाभ्यास किया (Performed Yoga) । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार का योग अभियान वैश्विक स्तर पर दिखाई दिया। भारत सहित 80 देशों में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षकों, गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों ने सामूहिक योगाभ्यास, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved