बड़ी खबर

किसानों से आज तीन केन्‍द्रीय मंत्री करेंगे तीसरे दौर की बातचीत, राकेश टिकैत ने भी बुलाई बैठक

नई दिल्‍ली (New Delhi) । ‘दिल्ली चलो’ (Delhi Chalo) की कोशिश में लगे किसानों और सरकार (farmers and government) के बीच तीसरे दौर की बातचीत होने जा रही है। खबर है कि तीन केंद्रीय मंत्री (central minister) चंडीगढ़ में किसानों के साथ उनकी मांगों को लेकर चर्चा करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें अर्जुन मुंडा (Arjun Munda), पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और नित्यानंद राय (Nityanand Rai) का नाम शामिल है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले दोनों पक्षों के बीच दो बैठकें बेनतीजा रही हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए एमएसपी पर कानून और ऋण माफी सहित अपनी विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। बुधवार को पंजाब और हरियाणा सीमाओं पर जमकर बवाल हुआ।

सरकार ने भी की बैठक
हजारों किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे। वहीं, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी किसानों ने जब अवरोधकों की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। कुछ किसानों ने भी सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया जो अवरोधकों के करीब तैनात थे।


पंजाब में आज 7 जगह रेल रोको आंदोलन
अब तक खुद को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के दिल्ली कूच आंदोलन से तटस्थ रख रहे पंजाब से जुड़े बड़े किसान संगठन भी किसान आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) और भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) ने शंभू बॉर्डर व खनौरी सीमा पर केंद्र व हरियाणा की सरकारों द्वारा किसान प्रदर्शनकारियों पर किए जा रहे अनावश्यक बल प्रयोग के खिलाफ गुरुवार को रेल रोको प्रदर्शन की घोषणा की है। आज इस गुट के किसान पंजाब में सात जगहों पर रेल रोकेंगे।

17 फरवरी को राकेश टिकैत ने बुलाई बैठक
2020-21 में हुए किसान आंदोलन के सूत्रधार माने जाने वाले राकेश टिकैत ने 17 फरवरी को बैठक बुलाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आप सभी किसानों व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्णयानुसार 17 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में मासिक पंचायत का आयोजन किया जाएगा।’

पंजाब रोडवेज ने दिल्ली और हरियाणा जाने वाली सभी सेवाएं रद्द कीं
किसान आंदोलन को देखते हुए पंजाब रोडवेज ने दिल्ली और हरियाणा जाने वाली सभी तरह की बस सेवाएं रद्द कर दी हैं। साधारण बसों के अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली तक चलने वाली वोल्वो बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है। पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मनिंदर सिंह ने कहा कि इस रूट के लिए रोडवेज की ऑनलाइन बुकिंग को भी बंद किया गया है।

तीन केंद्रीय मंत्री करेंगे किसानों से तीसरे दौर की बातचीत
आंदोलनरत किसानों के साथ चंडागढ़ में आज शाम तीन केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पीयूष गोयल और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा बातचीत करेंगे। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट ने भी 17 फरवरी को मीटिंग बुलाई है। टिकैत गुट आंदोलन में शामिल होने पर फैसला ले सकता है। इसके अलावा संयुक्त मोर्चा के उन धड़ों पर भी दबाव है, जो अब तक आंदोलन में साथ नहीं आ सके हैं।

Share:

Next Post

कांग्रेस के बाद अब लेफ्ट पार्टी ने आरजेडी पर बनाया दबाव, मांगीं ज्यादा लोकसभा सीटें

Thu Feb 15 , 2024
पटना (Patna) । बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की एनडीए में वापसी के बाद महागठबंधन में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस के बाद अब लेफ्ट पार्टी सीपीआई माले ने लालू और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी (RJD) पर दबाव बनाना […]