
इंदौर। कुछ भाजपा नेताओं और उनके परिवारों में कोरोना संक्रमण होने के बाद रामबाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय अर्चना में भी कुछ पदाधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें प्रांत प्रचारक स्तर के बड़े पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी हैं जो अलग-अलग शहरों में जाकर संघ का कार्य करते हैं। करीब 10 पदाधिकारी और स्वयंसेवक पॉजिटिव आये हैं। इन सभी का इलाज यही कवारेन्टीन कर किया जा रहा है। कार्यालय में करीब 13-14 पदाधिकारी और स्वयंसेवक रहते हैं। बाकी की भी जांच कराने की तैयारी है। अधिकृत तौर पर बताया गया है कि कुछ पदाधिकारियों के सैम्पल लिए गए थे, जिसमें से कुछ पॉजिटिव निकले हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved