
भोपाल। मप्र के सियासी भविष्य को लेकर अब दिल्ली में बैठकें होने लगी हैं। गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि अब आगे से मप्र के भाजपा संगठन और सरकार से जुड़े फैसले दिल्ली से ही होंगे। संघ नेताओं की मप्र भाजपा नेताओं के साथ हुई बैठक में मंत्रियों के स्टाफ में प्रायवेट लोगों तैनाती से लेकर मंत्रियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, धार्मिक आयोजन एवं हिन्दुत्व जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही संघ नेताओं ने राजस्व विभाग की कमान दूसरे मंत्री को सौंपने के संकेत भी दे दिए हैं। संभवत: निकट भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में राजस्व विभाग संघ समर्थक मंत्री को मिल सकता है।
संघ की चली तो होगा बड़ा बदलाव
यह पहली बार है कि संघ नेताओं की सरकार के कामकाज को लेकर भाजपा नेताओं के साथ बैठक हुई है। मप्र के सियासी नजरिए से इसके अहम माना जा रहा है। संंघ की चली तो मप्र में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर फेरबदल, अजा-अजजा, ओबीसी वर्ग को ज्यादा प्रतिनिधित्व, भ्रष्ट मंत्रियों के पर करतने, विवादित नौकरशाहों के तबादले। अब संघ का सरकार में ज्यादा दखल देखने को मिलेगा। कुछ संस्थाओं के जमीन एवं अन्य काम जल्द निपटेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved