बांदा (baanda)। उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda, Uttar Pradesh) से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर 75 वर्ष के बुजुर्ग की शादी के लिए धूमधाम से बारात निकाली गई। इसी बीच दूल्हे के पास एक कॉल आई जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। आचानक दुल्हन का कॉल आता है और उन्होनें बारात लाने से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद सभी बाराती सन्न और दंग रह गए।
सब ठीक चल रहा था तभी अचानक दूल्हे ने सभी को चौंका दिया। बुजुर्ग दुल्हे की दुल्हन ने कॉल करके बरात लाने से मना कर दिया। ये सुनकर लोग परेशान हो गए और कुछ देर बाद ही अपने-अपने घर लौट चले। अब ये घटना आसपास के इलाको में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बुजुर्ग ने बताया कि 20 वर्ष पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से ही वे अकेले थे। पिछले साल महोबा में उनकी मुलाकत एक महिला से हुई थी, जिससे उनकी शादी तय हुई। दुल्हन ने किसी कारण मना कर दिया। लेकिन बाद में कुछ लोगों को लेकर जाएंगे और शादी करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved